जमशेदपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 22 और 23 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
इस कैंप में जिन पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं नाम, पता या दूसरी जानकारी में गलती होने पर फॉर्म-8 के जरिए सुधार कराया जा सकता है। अलग-अलग बूथों पर दर्ज परिवार के सदस्यों के नाम को एक ही मतदान केंद्र पर कराने की सुविधा भी दी जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें। यह 22 और 23 अगस्त का अंतिम विशेष कैंप बताया गया है।

