जमशेदपुर: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बंद का समर्थन करते हुए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बर्मामाइंस क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। कई दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया, जबकि सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही दिखाई दी।
बंद कराने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी, राजेश सिंह पप्पू, सतवीर सिंह सोमो ,सागर राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बर्मामाइंस पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सूरज सिंह, सौरव श्रीवास्तव, अनिकेत सिंह, पवन नाग, सुरेश मुखी और आकाश सुगल राय ने भी बंद के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घूमकर दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना का विरोध करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

