पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर 17 चोरी की बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जमशेदपुर शहर और आसपास के अलग-अलग इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी करते थे। पुलिस को चोरी की बाइक के साथ कुछ युवकों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने कई जगहों से वाहन चोरी करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 17 बाइक बरामद कीं। अब पुलिस इन बाइकों के मालिकों और किन-किन जगहों से वाहन चोरी हुए थे, इसकी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

