जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर निवासी 28 वर्षीय टीपू खान बारिश के दौरान खरकई नदी के तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।
करीब दो दिन की तलाश के बाद गुरुवार सुबह नदी का पानी कम हुआ तो भाटिया बस्ती और मरीन ड्राइव के पास नदी किनारे झाड़ियों में टीपू का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिवार वालों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि भारी बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसी दौरान टीपू अपने घर को बंद करने और सामान निकालने के लिए गए थे, तभी तेज पानी की चपेट में आकर बह गए। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

