• Home
  • Uncategorized
  • टाटा स्टील वेज रिवीजन पर जल्द
Image

टाटा स्टील वेज रिवीजन पर जल्द

फैसला,कर्मचारियों को बड़ी राहत की उम्मीद
जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में करीब 10,000 कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच चल रही वार्ता अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। हाल के दिनों में दोनों पक्षों के बीच कई दौर की लंबी बैठकें हुई है, जिनमें वेतन वृद्धि महंगाई भत्ता विभिन्न भत्ता के एरिया और न्यूनतम गारंटीड लाभ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
यूनियन की प्रमुख मांग है कि कर्मचारियों को केवल मूल वेतन और डीए ही नहीं बल्कि संशोधित भत्तों का भी एरियर दिया जाए। यूनियन का तर्क है कि टिनप्लेट डिवीजन में हुए हालिया समझौते की तर्ज पर कर्मचारियों को लंबित अवधि का पूरा लाभ मिलना चाहिए ।यदि इस मांग पर सहमति बनती है तो कर्मचारियों को लाखों रुपए तक का एरियर मिल सकता है सूत्रों के अनुसार अधिकांश मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति हुई है लेकिन डीए प्रति पॉइंट और वित्तीय प्रावधानों पर अभी भी अंतिम सहमति बननी बाकी है ।प्रबंधन और यूनियन दोनों को उम्मीद है कि जल्दी समाधान निकल जाएगा और जून के अंतिम सप्ताह में वेज रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

Related Posts

त्योहारी सीजन में देवघर पर्यटन को मिला बढ़ावा

देवघर, संवाददाता:त्योहारी सीजन के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की…

ByByairgindia@gmail.com Jun 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top